एयर बैग की वजह से बची बरातियों की जान

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - फोटो-01और फोर व्हीलर में सवारी करते समय सीट बेल्ट को लगाना बोझ भरा समझते हैं। लेकिन मंगलवार की रात एक सड़क दुघर्टना में सीट बेल्ट लगाने के चलते बरातिय

एयर बैग की वजह से बची बरातियों की जान

मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। वैसे तो अपनी स्मार्टनेस और लुक को जान से ज्यादा प्राथमिकता देते हुए लोग बाइक की सवारी करते समय हेलमेट और फोर व्हीलर में सवारी करते समय सीट बेल्ट को लगाना बोझ भरा समझते हैं। लेकिन मंगलवार की रात एक सड़क दुघर्टना में सीट बेल्ट लगाने के चलते बरातियों की जान इसलिए बच गई क्योंकि सीट बेल्ट लगे होने के कारण ऐन वक्त पर एअर बैग एक्टिव हो गया। गाड़ी को बहुत नुकसान होने के बावजूद गाड़ी के अंदर सभी सकुशल बच गए। मामला विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव से जुड़ा है। बामी से एक बरात पांच मई को प्रयागराज जनपद के सहसो गई हुई थी।

शाम को सहसो और फूलपुर के बीच सड़क पर दो नीलगाय अचानक दौड़ते हुए सड़क पर आ गये और फोर व्हीलर नीलगायों से टकरा गई। टक्कर के चलते गाड़ी टूट फूट गई लेकिन लोग सुरक्षित बच गए। ड्राईवर के बगल बैठे महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक पल के लिए लगा कि अब बचना मुश्किल है लेकिन एअर बैग के एक्टिव होने से जान बच गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।