स्कूल चलो अभियान रैली को बीईओ ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जलालपुर के कंपोजिट विद्यालय लालपुर में गुरुवार को 'स्कूल चलो अभियान' रैली निकाली गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाई। बच्चों ने शिक्षा के अधिकार और हर बच्चे को पढ़ाने के नारे लगाते हुए तख्तियां थाम रखी थीं। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों की निगरानी करते हुए विभिन्न मजरों का भ्रमण किया।

स्कूल चलो अभियान रैली को बीईओ ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया

जलालपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय लालपुर में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल ने रैली को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान विद्यालय के बच्चे स्कूल चलो अभियान का बैनर और स्लोगन लिखी हुई तख्तियां हाथ में लेकर चल रहे थे।कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार। शिक्षा से देश को सजा देंगे,हर बच्चे को पढ़ाएंगे,आदि नारा बच्चों द्वारा लगाया जा रहा था।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि गुरचरन सोनकर, प्रधानाध्यापकअरुण कुमार, श्रीप्रकाश यादव, अशोक कुमार, वेद प्रकाश, नीलम, सुनीता, नेहा, पूजा, सरोजा आदि शिक्षक शिक्षकाएं बच्चों की निगरानी करते हुए लालपुर, गौर, मालीपुर आदि मजरों का भ्रमण किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।