बिझवट के संजय सिंह पश्चिम बंगाल में बने विधायक
Jaunpur News - पश्चिम बंगाल में हुए विधान सभा चुनाव में बिझवट गांव के निवासी संजय सिंह बाली विधायक निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत पर गांव में खुशी का माहौल है, जहां लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ा और 15 हजार से अधिक मतों से विजयी रहे।

महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम बंगाल में हुए विधान सभा चुनाव में क्षेत्र बिझवट गांव निवासी संजय सिंह बाली विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। वह काफी समय से अपने पिता के साथ पश्चिम बंगाल में रहते हैं। जीत की जानकारी मिलते ही गांव में लोग खुशी से झूम उठे। ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया गया। गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बिझवट गांव निवासी संजय सिंह के पिता रामनारायण सिंह कलकत्ता के हावड़ा में बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। सेवानिवृत होने के बाद वहीं मकान बनाकर रहते हैं। संजय सिंह की जूनियर तक शिक्षा जौनपुर के बिझवट गांव स्थित श्री माता प्रसाद सिंह इंटर कालेज, हाईस्कूल इंटर की शिक्षा पृथ्वी पाल इंटर कालेज दाउदपुर प्रतापगढ़ से हुई।
उसके बाद पिता के पास कलकत्ता चले गए। जहां व्यापार के साथ भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर राजनीति और समाज सेवा करने लगे। हावड़ा से पार्षद और पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भी है। गांव में इनका अक्सर आना जाना रहता है। भाजपा से बाली विधान सभा से टिकट मिला जहां से 15 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतकर विधाय बने हैं। चचेरे भाई श्याम नारायण सिंह, निर्भय सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह, अभय सिंह, सिद्धार्थ सिंह ने खुशी जताई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


