कांशीराम जयंती को लेकर सपा की तैयारी बैठक

Mar 11, 2026 12:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - फोटो....06कि जिले में कांशीराम की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पूर्व वि

 कांशीराम जयंती को लेकर सपा की तैयारी बैठक

जौनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में मंगलवार को कांशीराम की 92वीं जयंती के आयोजन को लेकर तैयारी बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। इसमें 15 मार्च को जयंती को बहुजन समाज दिवस और पीडीए दिवस के रूप में भव्य तरीके से मनाने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि जिले में कांशीराम की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाएगी। सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पूर्व विधायक राजनारायण बिंद, पूर्व प्रत्याशी संजय सरोज, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, रूखसार अहमद, श्यामबहादुर पाल, महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, नेपाल, उमाशंकर पाल, डॉ. शबनम नाज, लाल मोहम्मद राइनी, अनवारूल हक गुड्डू, कमलेश यादव, मालती निषाद, दीपक विश्वकर्मा, रामजतन यादव, गुड्डू सोनकर, आनंद गुप्ता, अशोक यादव नायक, राम अभिलाष यादव, आसिफ शाह, रवि यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।