उत्तर प्रदेश में कानून का भय समाप्त: श्यामलाल पाल

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का भय समाप्त हो गया है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने आजाद बिंद की हत्या का उदाहरण देते हुए कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया। इस अवसर पर गरीब महिलाओं को वस्त्र वितरित किए गए।

उत्तर प्रदेश में कानून का भय समाप्त: श्यामलाल पाल

जौनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का भय समाप्त हो गया है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन खुले आम लोगों की हत्याएं हो रही है। वह केराकत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुली, रतनूपुर में ललित पाल की माता स्व. गंगाजली पाल के पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। गरीब महिलाओं को वस्त्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने आजाद बिंद की हत्या पर कानून व्यवस्था पर अपना पक्ष रखते हुए कानून व्यवस्था को पूरी तरह फेल बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य,विधायक तूफानी सरोज, पूर्व ज़िलाध्यक्ष डॉ अवद्यनाथ पाल, ज़िला महासचिव आरिफ हबीब, संजय सरोज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।