सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अनवारूल हक
Jaunpur News - समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी ने अनवारूल हक गुड्डू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इससे सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जिसमें अनवारूल हक गुड्डू का स्वागत किया गया। उन्होंने जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया।

जौनपुर। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी ने अनवारूल हक गुड्डू को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोनीत होकर जौनपुर आगमन पर पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को स्वागत समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। समारोह में अनवारूल हक गुड्डू का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और मजबूत करने में सहयोग करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनवारूल हक गुड्डू लंबे समय से पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं और नई जिम्मेदारी के बाद उनकी भूमिका और प्रभाव बढ़ेगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, सुशील दुबे, कलीम अहमद, हीरालाल विश्वकर्मा, इरशाद मंसूरी, डॉ. सरफराज खान, शकील अहमद, उषा जायसवाल, डॉ. शबनम नाज, हफीज़ शाह, मनोज मौर्य, लाल मोहम्मद राईनी, कमालुद्दीन अंसारी सहित कई लोगों ने शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्रवण जायसवाल, अशफाक मंसूरी, अकरम मंसूरी, तबरेज, शकील मुमताज, शाहिद मंसूरी, राजा नवाब, फैज़ अहमद, पूनम यादव, पिंकी गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


