आरएसएस का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

Mar 02, 2026 12:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - फोटो...01 मिलन का वार्षिकोत्सव तिलकधारी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सामूहिक आसन, योग, समता, व्यायाम और गीत का प्र

आरएसएस का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार मिलन का वार्षिकोत्सव तिलकधारी इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने सामूहिक आसन, योग, समता, व्यायाम और गीत का प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख युद्धवीर ने कहा वार्षिकोत्सव वर्षभर लगने वाली शाखाओं के कार्यों के प्रदर्शन का माध्यम है और शाखा व्यक्ति निर्माण की प्रयोगशाला के रूप में कार्य करती है। उन्होंने बताया विभिन्न शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रमों के जरिए स्वयंसेवक और कार्यकर्ताओं के निर्माण की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है। इन गतिविधियों से व्यक्ति में अनुशासन, सेवा भाव और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है।

उन्होंने यह भी कहा देशहित के लिए सामूहिकता का भाव आवश्यक है और सामूहिक अनुशासन से संगठित समाज बनता है, जो किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होता है। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, सेवा भारती, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती, किसान संघ, आरोग्य भारती, भूतपूर्व सैनिक परिषद सहित करीब 20 संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संचालन मुख्य शिक्षक वीरेंद्र ने किया और अतिथियों का परिचय विभाग संपर्क प्रमुख डॉ. उदय ने कराया। इस मौके पर विधायक रमेश सिंह, विभाग प्रचारक आदित्य, विभाग कार्यवाह डॉ. नितेश, सह विभाग कार्यवाह डॉ. नागेंद्र, पूर्व विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, जिला कार्यवाह रजनीश, सह जिला कार्यवाह रविंद्र, नीतू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।