चोरी की बैटरी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जौनपुरबरसठी में एक सिलाई मशीन की दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो बदमाशों ने दुकानदार राहुल सिंह के साथ मारपीट की। राहुल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की सामग्री बरामद की।

बरसठी। घाटमपुर स्थित सिलाई मशीन की दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे बदमाशों ने रोकने पर दुकानदार राहुल सिंह के साथ मारपीट की और जान-माल की धमकी। राहुल ने मामले की तहरीर थाने में दी। बताया कि मंगलवार की रात उनकी सिलाई मशीन की दुकान से बैटरी, पाइप समेत अन्य सामान दो लोग चुराकर ले जा रहे थे। रोकने पर मारपीट की। पुलिस ने राहुल की तहरीर पर शुक्रवार को मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी साहबलाल गौतम, दाउदपुर के सचिन यादव के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी साहब लाल को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की बैटरी बरामद की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


