लोहे की सरिया से पीटकर लिपिक को लूटा
Jaunpur News - 0 बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही रेलवे क्रॉसिंग के शनिवार की शाम हुई घटनान फ्लाईओवर) के दक्षिण तरफ शनिवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक डिग्री कॉल

बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज रोड स्थित भलुआही रेलवे क्रासिंग 23 सी (निर्माणाधीन फ्लाईओवर) के दक्षिण तरफ शनिवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक डिग्री कॉलेज के लिपिक को सरिया से पीटकर 25 हजार रुपये लूट लिया। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी गई। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी अंकित मौर्या शारदा देवी महाविद्यालय कड़ेरेपुर में बतौर लिपिक तैनात हैं। शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से घर आ रहा था। जैसे ही निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पहुंचा था कि पीछे से तीन बाइक पर सवार नौ बदमाशों ने उसे रोक लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाते लोहे की सरिया से सिर पर वार कर घायल कर दिया। अंकित की जेब में रखा फीस का 25 हजार रुपये छीनकर महराजगंज की तरफ फरार हो गए। घायल लिपिक कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल को दिए। वह पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है। लूट का मामला निराधार है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



