कराटे में ऋत्विक त्रिपाठी ने जीता सिल्वर मेडल

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शोध छात्र ऋत्विक त्रिपाठी ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में 67 किग्रा भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। यह चैंपियनशिप दिल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमें कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। ऋत्विक की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कराटे में ऋत्विक त्रिपाठी ने जीता सिल्वर मेडल

जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के एचआरडी विभाग के शोध छात्र ऋत्विक त्रिपाठी ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप सीरीज-2 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग के 67 किग्रा.भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन धामिकाकाई शीतो-रियु इंटरनेशनल संस्था द्वारा किया गया था। ऋत्विक त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल एवं व्यक्तित्व विकास की सशक्त परंपरा को भी प्रदर्शित करती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।