Jaunpur News: वन महोत्सव कार्यक्रम में बांटा गया पौधा
Jaunpur News: फोटो-06या ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. राजीव सिंह ने जुलाई माह में फलदार पेड़ एवं पौधों लगाने एवं सुरक्षा प्रदान

Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के देवभूमि परिसर शिवपुर खरचलपुर में बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पहले गांव में परिक्रमा की गई। कुछ दिन पहले इसी गांव में मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा को किसी अराजक तत्व ने तोड़कर नदी के किनारे फेंक दिया था। उसके बाद ग्रामीणों ने दोबारा आपसी सहयोग से मंदिर में मां की मूर्ति को स्थापित करवाया। मूर्ति स्थापना के पूर्व विंध्याचल से आये ब्राह्मणों ने सोमवार को मूर्ति का जल और फल स्नान कराया। मंगलवार को अन्न और विभिन्न प्रकार के फूलों से स्नान करवाया। बुधवार को शोभायात्रा निकालकर मूर्ति को गांव के चारों तरफ भ्रमण कराया गया।
मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करके मंदिर में स्थापना हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया। शाम को भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अन्य व्यवस्था में राजनाथ सिंह,जितेंद्र उर्फ बबलू सिंह,सन्तोष सिंह ‘मुन्ना’, विपिन सिंह , अजय सिंह, विनय सिंह, सिंहासन सिंह सहित शिवपुर और खरचलपुर गांव के लोग लगे मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


