रसोई का बजट बिगड़ा, खाद्य तेल और किराना सामानों के दाम उछले
Jaunpur News - 0 केवल रसोई ही नहीं, कॉस्मेटिक और डायपर भी हुए महंगेसप्लाई चेन बाधित होने से बाजार में रोजमर्रा की चीजों के दामों में अचानक उछाल आया है। बाजारों में ख

जौनपुर, संवाददाता। जंग की तपिश का असर अब आम आदमी की थाली और जेब पर पड़ने लगा है। माल ढुलाई और ट्रांसपोर्ट महंगी होने और सप्लाई चेन बाधित होने से बाजार में रोजमर्रा की चीजों के दामों में अचानक उछाल आया है। बाजारों में खाद्य तेल, दालें, सूखे मेवे और कॉस्मेटिक सामानों की कीमतों में भी 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। ओलंदगंज स्थित किराना व्यापारी शंभू नाथ गुप्ता के अनुसार रिफाइंड और सरसों तेल की आवक प्रभावित होने से कीमतों में तेजी आई है। सरसों का तेल जो पहले₹168-170 रुपये प्रति लीटर था, अब₹175 तक पहुंच गया है।
रिफाइंड तेल में भी₹5 से₹10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। थोक में सरसों तेल के प्रति टीन पर 150 से 200 तक का इजाफा हुआ है। पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स के दामों में रिकॉर्ड तेजी आई है, जो 2200 से बढ़कर 3400 प्रति किलो तक जा पहुंचा है। मूंगफली दाना भी 120 से उछलकर 180 प्रति किलो बिक रहा है। दिल्ली और लखनऊ से आने वाले कास्मेटिक के फैंसी आइटमों के दाम 10 से 25 तक बढ़ गए हैं। कास्मेटिक सामानों का व्यापार करने वाले शुभम सेठ का कहना है कि जो माल 100 दर्जन मिलता था, वह अब 115 तक पहुंच गया है। नामी कंपनियों ने डायपर और अन्य बेबी केयर उत्पादों की कीमतों में 2% से 10% तक की बढ़ोतरी कर दी है। डीजल-पेट्रोल की किल्लत और ट्रांसपोर्ट खर्चा बढ़ने से आगामी दिनों में रिफाइंड और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम और बढ़ सकते हैं। फिलहाल नया स्टॉक मंगाने में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।कीमतों में बदलाव एक नजर मेंसामग्री 1 मार्च से पहले 28 मार्च का रेट अंतरसरसों का तेल ₹ 168 -170 रूपये लीटर 175 रुपये लीटर 5-7 रुपयेरिफाइंड सोयाबीन ₹ 128 रूपये लीटर ₹ 132 रूपये लीटर 4 रुपयेपिस्ता (ड्राई फ्रूट) 2200 रूपये किलो ₹ 3400 किलो ₹ 1200 रुपयेमूंगफली दाना ₹120 रूपये किलो ₹ 180 /किलो ₹ 60 रुपये
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


