कामर्शियल सिलेंडर के बढ़े दामों का दिखने लगा असर
Jaunpur News - मछलीशहर, (हिन्दुस्तान संवाद)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कस्बों और बाजारों में कामर्शियल गैस

मछलीशहर, (हिन्दुस्तान संवाद)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कस्बों और बाजारों में कामर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों का असर दिखाई देने लगा है। ईंधन की बढ़ी लागतों के मद्देनजर अब दुकानदार अधिक मूल्य मांगने लगे हैं जिसे लेकर दुकानदारों और ग्राहकों में किच किच होने लगी है। रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों के मेन्यू और रेट लिस्ट बदल गई है। बढ़े दामों का अतिरिक्त बोझ अंतिम रूप से उपभोक्ताओं को ही चुकाना पड़ रहा है। समोसे के दामों में एक से दो रुपए की वृद्धि हुई है। इसी तरह ब्रेड पकौड़ा और लौंग लता के रेट में तीन से पांच रुपए की वृद्धि हुई है।मछलीशहर,
जंघई एवं अन्य बाजार में मशाला डोसा जो पहले चालीस रुपए प्रति प्लेट था, वह पचास रुपए हो गया है। पनीर डोसा के दाम में बीस रुपए की वृद्धि हुई है। पनीर राइस 60 रुपए से बढ़कर 80 रुपए प्रति प्लेट, ग्रेवी मंचूरियन जो 40 रुपए में हाफ प्लेट था वह 50 रुपए हो गया है। इडली सांभर जो 20 रुपए प्रति प्लेट था वह 25 रुपए हो गया है। पानी पूरी जो दस रुपए में छह पीस खाने को मिलती थी अब दस रुपए में पांच पीस मिलने लगी है। लड्डू, इमरती, बर्फी, भुना पेड़ा, रसगुल्ला, छेना जैसी सभी मिठाईयों के रेट बीस रुपए से चालीस रुपए तक प्रति किलो की दर से बढ़ गये हैं। अपनी शादी की सालगिरह पर मिठाई और समोसे की खरीदारी करने आए शिवबहादुर ने बताया कि शादी विवाह का दौर होने के कारण मांग और आपूर्ति में अंतर होने से खोवा, है पनीर, छेना के दाम वैसे ही बढ़े हुए थे ऐसे में कामर्शियल सिलेंडर के बढ़े दामों ने होटल और रेस्टोरेंट के मेन्यू में लिखे दामों में मंहगाई का जोरदार तड़का लगा दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


