ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरकार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : रमेश मिश्र

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : रमेश मिश्र

नौपेड़वा/जौनपुर। हिन्दुस्तान संवाद धनियांमऊ भोलानगर स्थित मन्दिर पर बुधवार को संगठन...

कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि : रमेश मिश्र
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 27 Oct 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नौपेड़वा/जौनपुर। हिन्दुस्तान संवाद

धनियांमऊ भोलानगर स्थित मन्दिर पर बुधवार को संगठन परिचयात्मक बैठक तथा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। तत्पश्चात उन्होंने कार्यक्रम स्थल से सरायहरखू गांव के हैदरपुर मार्ग नहर से पूरब साढ़े पांच सौ मीटर खड़ंजा मार्ग का लोकार्पण किया।

विधायक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। कार्यकर्ताओं के पार्टी को शीर्ष ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। उन्होंने मण्डल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष तथा बूथ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। तत्पश्चात पांच सौ मीटर खड़ंजा मार्ग का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने विश्व पटल पर ख्याति अर्जित की है। प्रदेश की योगी सरकार ने विकास के साथ गुंडाराज का सफाया किया है। इस मौके पर विस्तारक मिथिलेश, भाजपा नेता अमित मिश्र, कृष्ण कुमार सिन्हा, अजय सिंह, एडीओ पंचायत विजय बहादुर धुरिया, सचिव महेश तिवारी, प्रधान गुड्डू यादव अन्य ने विधायक का स्वागत किया। संचालन बलबीर गौड़ व केशरी प्रसाद ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें