गड्ढे में गिरे गोवंश को सुरक्षित निकाला गया

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - गौराबादशाहपुर के धर्मापुर ब्लाक में एक गोवंश गहरे गड्ढे में गिर गया। बीडीओ कृष्णमोहन यादव और सचिव अखिलेश ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की मदद से गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उसे धर्मापुर गौशाला भेज दिया गया।

गड्ढे में गिरे गोवंश को सुरक्षित निकाला गया

गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत धर्मापुर में एक गोवंश बुधवार को गहरे गड्ढे में गिर जाने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ कृष्णमोहन यादव और सचिव अखिलेश तत्काल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने अपनी देखरेख में ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को सुरक्षित रूप से गड्ढे से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उसे सुरक्षित रूप से धर्मापुर गौशाला भेज दिया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।