Jaunpur News: झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम, किसान खुश
Jaunpur News: जौनपुर में रविवार को हुई झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद है। पहले की हल्की बारिश से स्थिति सुधर नहीं रही थी, लेकिन अब खेतों में नमी से रोपाई का कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है।

Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले में रविवार भोर से शुरू हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अच्छी बारिश होने से अब धान की रोपाई में तेजी आने की उम्मीद है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश रोपाई के लिए पर्याप्त नहीं थी। वहीं, बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या के कारण सिंचाई भी प्रभावित रही, जिससे केवल करीब 15 प्रतिशत किसान ही धान की रोपाई कर सके थे। अधिकांश किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे और खेतों के एक कोने में तैयार धान की बेहन (नर्सरी) जरूरत से ज्यादा बढ़ने के कारण खराब होने की कगार पर पहुंच गई थी।
शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे से शुरू हुई लगातार बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक दूर कर दी है। किसानों का कहना है कि अब खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो सकेगा और समय पर फसल तैयार होने की उम्मीद बढ़ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


