Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsRamleela Celebration in Mohriyawan A Grand Display of Devotion and Drama

रावण का वध होते ही जय श्री राम के लगे नारे

Jaunpur News - सुजानगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मोहरियांव ग्राम सभा में आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 13 Oct 2025 01:21 PM
share Share
Follow Us on
रावण का वध होते ही जय श्री राम के लगे नारे

सुजानगंज(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मोहरियांव ग्राम सभा में आदर्श रामलीला धर्म मंडल समिति मोहरियाव के तत्वाधान में रामलीला के विश्राम दिवस का शुभारंभ विश्वंभर नाथ दुबे, मणि शंकर यादव, मुलायम यादव, अरविंद सरोज ने किया। वहीं पर साथ में उपस्थित पूर्व प्रधान लाल जी यादव एवं गुरु प्रसाद तिवारी ने फीता काटकर किया। रामलीला के अंतिम दिवस पर लक्ष्मण शक्ति, अंगद रावण संवाद, रावण वध का मंचन किया गया। जिसमें लक्ष्मण शक्ति लगते ही भगवान श्री राम के विलाप को सुनते ही लोगों के आंखों में आंसू छलक पड़े। अंगद रावण संवाद का भी मंचन किया गया। जिसमें सभी लोगों ने अंगद के पांव को हिलाना चाहे लेकिन कोई हिला नहीं सका।

अंत में रावण जब पैर पकड़ने चलता है तो अंगद अपने पैर को हटा लेते हैं और बोलते हैं अगर पैर ही पकड़ना है तो प्रभु श्री राम का पकड़िए। जिसके हम दूत बनकर आए हैं। अंत में मेघनाथ भी युद्ध में मारा जाता है। कुंभकरण जैसे योद्धाओं के पराजित हो जाने के बाद रावण खुद युद्ध करने के लिए पहुंचता है और अंत में भगवान श्री रामचंद्र जी के हाथों से उसका भी उद्धार होता है। जैसे ही रावण का वध हुआ वैसे ही जय श्रीराम जय श्रीराम के जयकारे से पूरा पंडाल भक्ति में हो गया।