ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरमकान के बारजे से गिरकर राजगीर की मौत

मकान के बारजे से गिरकर राजगीर की मौत

नगर में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान के बारजे से गिरकर एक राजगीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच...

मकान के बारजे से गिरकर राजगीर की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरTue, 13 Oct 2020 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान के बारजे से गिरकर एक राजगीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

तारगहना गांव निवासी 50 वर्षीय रघुनाथ बिंद भवन निर्माण का ठेका लेने के साथ राजगीर भी थे। खेतासराय के स्टेशन गली में एक स्वर्ण व्यवसायी का मकान निर्माण कर रहे थे। दूसरे मंजिल का बारजा ढालने के बाद मंगलवार को बारजे के नीचे लगे बांस बल्ली मजदूरों के साथ वह हटवा रहे थे। इस दौरान बारजे के नीचे लगा पटरा मिट्टी समेत गिर पड़ा। जिससे असंतुलित होकर रघुनाथ नीचे सड़क पर गिर गए। मकान मालिक तत्काल उन्हें पीएचसी सोंधी ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। जौनपुर से वाराणसी ले जाते समय रघुनाथ की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें