ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरराजबहादुर ने रबी गढ़वारेबीर को दी पटखनी

राजबहादुर ने रबी गढ़वारेबीर को दी पटखनी

खुटहन/जौनपुर। हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव में दो दिवसीय...

राजबहादुर ने रबी गढ़वारेबीर को दी पटखनी
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 24 Oct 2021 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

खुटहन/जौनपुर। हिन्दुस्तान संवाद

स्थानीय थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव में दो दिवसीय ऐतिहासिक विजयदशमी के अवसर पर रविवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से आये पहलवानों ने अपने दांव पेंच आजमाए। छोटी बड़ी कुल 27 जोड़ कुश्ती हुई। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन रमाकांत तिवारी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही साथ शारीरिक एवं मानसिक क्षमता का विकास होता है। कुश्ती का सबसे रोमांचक मुकाबला हिमांशु मुस्तफाबाद और श्यामकेश प्यारेपुर के बीच हुआ। कुश्ती का परिणाम नहीं निकल पाया। राजबहादुर धर्मापुर और रबी गढ़वारेबीर के बीच की कुश्ती में राजबहादुर ने रबी को पटखनी दी। जितेन्दर वाराणसी और गौरव गढ़वारेबीर के बीच की कुश्ती बराबरी पर रही। देवेन्दर धर्मापुर ने जितेन्दर सुल्तानपुर को पटखनी देकर खूब वाहवाही लूटी। छोटू पिलकिछा ने राजेश पियारेपुर को, नीरज धर्मापुर ने गोलू गढ़वारेबीर को,बीरेन्द्र धर्मापुर ने संदीप सुल्तानपुर को ,गोलू महराजगंज ने शिवम उसरा ,अरबिंद प्यारेपुर ने शनी सरदारपुर को पटखनी दी। ग्राम प्रधान भगवान प्रसाद यादव,डा. दिनेश सिंह, मदन सिंह,भूतपूर्व प्रधान राकेश तिवारी,शिवप्रकाश तिवारी, समरजीत तिवारी,त्रिवेणी यादव,सत्यदेव सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल सभी पहलवानों को नकदी पुरस्कार से पुरस्कृत किया। रेफरी छोटेलाल मिश्र और रमेश उर्फ झुंनकू सिंह पहलवान रहे। कमेंट्री शेषमैन यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य श्रीप्रकाश मिश्र,अध्यापक जिलेदार सिंह,रामजी पाठक, पहलवान इंद्रभान सिंह,मोलई सिंह,पूर्व प्रधान रामकृपाल सिंह, डिगम्बर मिश्रा,विजय सिंह,डॉ नन्हे यादव, तिलकधारी गुप्ता सहित हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें