Jaunpur News: बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान, बाल बाल बची महिला
हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News: धर्मापुर ब्लाक के उतरगावां गांव में बुधवार भोर को बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। घर में रखा गेहूं, चावल, आलू, और घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गए। विमला देवी, जो मकान में सो रही थीं, समय पर बाहर निकल गईं और उनकी जान बच गई।
बारिश के दौरान गिरा कच्चा मकान, बाल बाल बची महिला
Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के उतरगावां गांव में बुधवार को भोर में बारिश की वजह से एक कच्चा मकान गिर गया। जिससे घर में रखा गेहूं, चावल, आलू, पशुओं का भूसा, बिस्तर समेत अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। घटना के समय विमला देवी इसी कच्चे मकान में सो रही थी। अचानक मकान धीरे धीरे गिरने लगा। जिससे उसकी नींद खुल गई। खतरे को भांपते हुए विमला देवी घर से बाहर निकल गई। कुछ ही देर बाद पूरा कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। समय रहते बाहर निकल जाने से विमला देवी की जान बच गई।


