रेलवे ने बंद रास्ते की कराई जांच
Jaunpur News - चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। कराई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर औड़िहार संजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और नाप-जोख के साथ ग्रामीणों की समस्

चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर डोभी स्टेशन के पास पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रास्ते की शनिवार को रेलवे ने जांच कराई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर औड़िहार संजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और नाप-जोख के साथ ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एक सप्ताह पूर्व रेलवे द्वारा बगेरवा-पूरनपुर मार्ग पर लोहे का गार्डर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था, जिससे पूरनपुर, कैथौली, लोकापट्टी समेत आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और मरीजों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया था और रेल मंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान किसान नेता अजीत सिंह सोनू सिंह, संजय सिंह, साहब सिंह, जनक पाठक, संजय पाठक, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


