Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsProtests Erupt at Veer Bahadur Singh Purvanchal University Over UG PG Exam Dates
यूजी पीजी परीक्षा टालने की परीक्षा नियंत्रक से मांग

यूजी पीजी परीक्षा टालने की परीक्षा नियंत्रक से मांग

संक्षेप: Jaunpur News - - परीक्षा नहीं टाली की गई तो होगा आंदोलन दिए हैं चेतावनीगाजीपुर के स्नातक तृतीय एवं पंचम तथा परास्नातक सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर

Tue, 4 Nov 2025 11:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 11 नवंबर से यूजी पीजी की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। इसे लेकर प्रबंधकों ने विरोध किया है। मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक से मिलकर परीक्षा तिथि टालने जाने की मांग की। चेतावनी भी दी कि यदि परीक्षा की तिथि नहीं टाली गई तो आंदोलन किया जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर के स्नातक तृतीय एवं पंचम तथा परास्नातक सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 नवंबर से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षा की तैयारी जोरों पर शुरू कर दी है। यूजी पीजी का परीक्षा फॉर्म छह नवंबर तक ऑनलाइन भरा जाना है। प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ.दिनेश कुमार तिवारी ने अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन दिया है कि 11 नवंबर से होने वाली परीक्षाओं को टाल दिया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभी हजारों छात्र परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके हैं, जिससे वह ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर लें । छात्रों का पठन पाठन पूर्ण होने के साथ-साथ सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो सकें। इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री को भी प्रबंधकों ने ज्ञापन दिया है। कहा है कि परीक्षाएं टालकर उन्हें कम से कम 20 दिन का मौका दिया जाए । हालांकि प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय नियम से काम नहीं कर रहा है। अगर परीक्षा तिथि नहीं टाली गई तो उसका विरोध किया जाएगा।