ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरपुष्पेन्द्र मुठभेड़ कांड के विरोध में प्रदर्शन

पुष्पेन्द्र मुठभेड़ कांड के विरोध में प्रदर्शन

झांसी जिले में पुलिस मुठभेड़ में पुष्पेन्द्र यादव की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कैंडिल मार्च निकाल कर विरोध जताया। कहा इस घटना में दोषी...

पुष्पेन्द्र मुठभेड़ कांड के विरोध में प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरMon, 14 Oct 2019 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

झांसी जिले में पुलिस मुठभेड़ में पुष्पेन्द्र यादव की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कैंडिल मार्च निकाल कर विरोध जताया। कहा इस घटना में दोषी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान समेत पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

हिसं मछलीशहर के अनुसार सपा नेता पंधारी यादव के नेतृत्व में नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। जो चुंगी चौराहे से प्रारंभ होकर रोडवेज से होते हुए पुन: उसी स्थान पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश मंे अराजकता का माहौल है। योगी सरकार के इशारे पर सपा समर्थकों को पुलिस फर्जी इनकाउंटर मंे मार रही है। इस मौके पर राजदेव पाल, प्रदीप यादव, सूर्यभान यादव, श्यामनरायण बिन्द अन्य मौजूद रहे। हिसं चंदवक के अनुसार सपा जिलाउपाध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। जो गोमती तट से प्रारम्भ होकर गांधी पार्क पहुंचा, बाद में मौजूद लोगों ने पुष्पेंद्र यादव को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए नीरज पहलवान ने कहा पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। पुलिस व कर्मचारी मनमानी पर उतारू है। मांग किया कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें