नियोक्ताओं के खिलाफ सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों का प्रदर्शन
Jaunpur News - फोटो....09स्थानांतरण, काम रोकने तथा नौकरी से बर्खास्तगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि कई कंपनियां फर्जी आरोप लगाकर व

जौनपुर, संवाददाता। सेल्स प्रमोशन कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर नियोक्ताओं पर विभिन्न अनुचित श्रम प्रथाओं का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकारी हस्तक्षेप के अभाव में उन्हें अवैध स्थानांतरण, काम रोकने तथा नौकरी से बर्खास्तगी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि कई कंपनियां फर्जी आरोप लगाकर वेतन और यात्रा भत्ता देने से इनकार कर रही हैं। उनका कहना है कि नियोक्ता बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम सहित अन्य श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं और कर्मचारियों को नियमित रूप से धमकाया और अपमानित किया जाता है।
विरोध करने पर यूनियन नेताओं और श्रमिकों के खिलाफ झूठी पुलिस शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं, जिससे उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चारों नए श्रम संहिताओं को निरस्त कर पुराने श्रम कानूनों को लागू रखने की मांग की। साथ ही निश्चित अवधि रोजगार फिक्स्ड टर्म पर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगाने, छंटनी और स्थानांतरण न करने और समय पर पूरा वेतन भुगतान करने की मांग उठाई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



