मानदेय के लिए मनरेगा कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
Jaunpur News - खेतासराय में मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण सोंधी ब्लाक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि आठ महीने से वेतन लंबित है, जिससे उनके सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो वे कार्य बहिष्कार करेंगे।

खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। लंबे समय से मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने शनिवार को सोंधी ब्लाक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि लंबित वेतन के कारण कर्मचारियों के सामने भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। समय पर मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी निपेंद्र बहादुर सिंह ने अध्यक्षता की। मनरेगा कर्मचारी और ग्राम रोजगार सेवक समेत तकनीकी सहायक, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर शाहगंज ब्लाक के सोंधी स्थित कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। मनरेगा कर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान करने की मांग को लेकर सहायक विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि हम लोगों का मानदेय आठ माह से लंबित है। होली जैसे पर्व पर हम लोगों का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया। जिससे हम लोगों की होली फीकी रह गई। सभी कर्मचारियों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। चेतावनी दिया कि समय रहते मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो मनरेगा कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर निशानाथ, उमाकांत यादव, सुरेश, पिंटू कुमार, राम लवट यादव, शिखा सिंह, साधना यादव, रमेश कुमार समेत कई मनरेगा कर्मचारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


