Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsProtest Against Violence on Hindus in Bangladesh by AAP Activists
.हिन्दुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन.हिन्दुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शनहिन्दुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

.हिन्दुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन.हिन्दुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शनहिन्दुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Jaunpur News - फोटो...4वार को शहर के अम्बेडकर तिराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार, आतंकवाद और जिहाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन

Jan 12, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या और आगजनी की घटनाओं के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के अम्बेडकर तिराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार, आतंकवाद और जिहाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। भारत सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान आप नेता डॉ.अनुराग मिश्र ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। उन्होंने 25 वर्षीय एक हिन्दू युवक की निर्मम हत्या और हिन्दुओं के घरों और प्रतिष्ठानों को जलाए जाने की घटनाओं का उल्लेख करते कहा कि यह मानवता के खिलाफ अपराध है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। रामरतन विश्वकर्मा ने भारत सरकार द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मांग किया कि अदानी की ओर से बांग्लादेश को दी जा रही बिजली आपूर्ति तत्काल बंद की जाए, ताकि वहां की सरकार पर दबाव बनाया जा सके। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस मौके पर मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।