Jaunpur News: ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: उचौरा गांव के सोनकर बस्ती के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटौती, बार-बार फाल्ट और खराब व्यवस्था से परेशान होकर उन्होंने बिजली मीटर उखाड़ दिए। शिकायतों के बावजूद विभाग द्वारा सही समय पर कार्रवाई नहीं होने की वजह से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

Jaunpur News:  ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के उचौरा गांव की सोनकर बस्ती और आसपास के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बक्शा-सवंसा विद्युत उपकेंद्र से हो रही लगातार बिजली कटौती, बार-बार फाल्ट और खराब विद्युत व्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं ने विरोध में बिजली के मीटर उखाड़ दिए और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दो मेन फेज लाइन होने के कारण लगातार फाल्ट की समस्या बनी रहती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर समय से मरम्मत नहीं की जाती और बिना पैसे लिए कार्य न करने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिकायत करने पर जेई और लाइनमैन फोन तक नहीं उठाते, जिससे समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता।

कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उन्हें बिना कार्रवाई के निस्तारित कर दिया गया। उपभोक्ता साहिल सोनकर और बबलू सोनकर ने बताया कि उन्होंने कई बार जेई से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य विद्युत लाइन के तार जर्जर हो चुके हैं और कई बार टूटकर गिर चुके हैं, जिससे करीब 45 उपभोक्ता प्रभावित हैं। प्रदर्शन में आकाश सोनकर, प्रदीप सोनकर, सुनील सोनकर, सुकेश सोनकर, सिकंदर सोनकर, विशाल सोनकर, रमेश यादव, हौसिला देवी, बिंदा देवी, बबना देवी, कुमारी देवी, हंसा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।