प्रो. अनीता सिंह वैश्विक पटल पर जौनपुर का बढ़ाया मान

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

-साइंस रैंक ग्लोबल-2025 की सूची में विश्व के शीर्ष पांच प्रतिशत वैज्ञानिकों में मिला स्थानची में विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्

प्रो. अनीता सिंह वैश्विक पटल पर जौनपुर का बढ़ाया मान

जौनपुर, संवाददाता। कुमायूं विश्वविद्यालय के भीमताल नैनीताल परिसर स्थित तकनीकी संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो.अनीता सिंह को ‘साइंस रैंक ग्लोबल’द्वारा वर्ष 2025 के जारी सूची में विश्व के शीर्ष 5 प्रतिशत वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से जनपद का मान-सम्मान वैश्विक पटल पर बढ़ा है।सूची वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट शोध कार्यो, उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों तथा वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय में दिए गए योगदान के आधार पर तैयार की जाती है। मूल रूप से इस सूची में स्थान बनाने वाली प्रो. अनीता अपने पिता स्व. प्रेम नारायण सिंह, टीडी कॉलेज में भौतिक विज्ञान विभाग में रीडर के पद पर थे।

उनके साथ जिले में ही रहकर बहुत कुछ सीखीं हैं।इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और नागरिकों सर्वश्री रामशीष सिंह बघेल, सुरेशनाथ सिंह, श्यामसुंदर सिंह, अजय सिंह, सहित तमाम लोगों ने हर्ष और खुशी व्यक्ति कीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।