ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरकिसानों की समस्याओं का होगा समाधान

किसानों की समस्याओं का होगा समाधान

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पद यात्रा निकाली। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। मल्हनी...

किसानों की समस्याओं का होगा समाधान
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 07 Dec 2018 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पद यात्रा निकाली। केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुर गांव से पदयात्रा शुरू होकर मसीदा होते हुए लाला बाजार में समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो रहा है। विशुनपुर में जनसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। इस मौके पर सचिन पांडेय, सुधाकर उपाध्याय, विपुल सिंह, शिवशंकर तिवारी, घनश्याम यादव, सुरेंद्र मिश्र, अभय यादव, वीरेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिसं रामनगर : सांसद रामचरित्र निषाद ने प्राथमिक विद्यालय कुत्तूपुर में जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुख्य लक्ष्य सर्व समाज का विकास करना है। जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराया जायेगा। इस मौके पर डा. विजय चन्द्र पटेल, चंद्र प्रकाश सिंह, राजेश तिवारी, बृजेश मिश्र, अरविंद पटेल, सुभाष पटेल उपस्थित रहे।

हिसं मडि़याहूं : भाजपा बेलवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर आमजन से सम्पर्क किया। भाजपा नेता अरविन्द सिंह दारा के साथ मंडल अध्यक्ष राजकृष्ण शर्मा व अन्य ने सरकार की नीतियों को बताया। इस मौके पर जनार्दन सिंह, ब्रह्मदेव उपाध्याय, संजीव, धीरेन्द्र सिंह अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें