अनियंत्रित बस खाईं में पलटने से परिचालक की मौत, छह यात्री घायल
Jaunpur News - केराकत कोतवाली क्षेत्र के जयगोपालगंज में जौनपुर-केराकत मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत ह

महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज-बदलापुर मार्ग पर रामनगर कोल्हुआ गांव के पास सोमवार की दोपहर प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। हादसे में परिचालक की मौत हो गई। जबकि, चालक सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में ले जाया गया, वहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बदलापुर-सुजानगंज मार्ग पर सोमवार दोपहर में प्रयागराज से बदलापुर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाईं में पलट गई। बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने सभी को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पास के अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल परिचालक प्रयागराज फूलपुर निवासी 48 वर्षीय लालजी सरोज, महोबा जिले के भगाड़ी निवासी 55 वर्षीय भैयालाल, 52 उर्मिला देवी, 35 वर्षीय नंद किशोर, 23 वर्षीय अरविंद, 30 साल की भागवती देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लालजी को मृत घोषित कर दिया। यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई。
परिवार महोबा से रिश्तेदारी में जा रहा था
खाईं में बस पलटने से घायल लोग एक ही परिवार के हैं। यह परिवार बदलापुर में किसी रिश्तेदारी में शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। पूरा परिवार एक साथ ट्रेन से बादशाहपुर आया। वहां से बस में सवार होकर बदलापुर जा रहा था। बस में सवार यात्री राजाबाजार महराजगंज निवासी 28 वर्षीय करिश्मा ने बताया कि बस खाई में पलटी तेज आवाज हुई सवार लोगों में चीख पुकार देख ऐसा लगा बड़ी घटना हो गई। लेकिन संयोग अच्छा था लोगों को हल्की चोट आई। इसी बीच किसी ने तीन के मौत की सूचना दे दी थी, इसलिए महराजगंज, सुजानगंज थाने की पुलिस पहुंच गई थी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


