लहंगपुर बार्डर पर रूट डायवर्जन, जलालपुर में जाम
Jaunpur News - फोटो- 05 भीषण जाम और गर्मी का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर जलालपुर चौराहे से गाड़ियों को थानागद्दी मार्ग और मडियाहूं क

जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर बुधवार को जलालपुर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सुरक्षा के इंतजाम
वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहंगपुर बार्डर से रूट डायवर्जन के कारण हाइवे पर जाम लगा रहा। जिससे यात्रियों को भीषण जाम और गर्मी का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर जलालपुर चौराहे से गाड़ियों को थानागद्दी मार्ग और मडियाहूं की तरफ डायवर्ड किया जा रहा था। बड़ी गाड़ियों को पूर्ण रूप से साइड लगवाकर खड़ा करा दिया गया। छोटे वाहनों को एक साइड से निकाला जा रहा था।
यातायात की स्थिति
वैकल्पिक मार्गों लिंक मार्ग सकरे रास्ते की ओर मोड़ने के कारण सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जलालपुर चौराहे से लेकर प्रमुख संपर्क मार्गों तक स्थिति यह थी कि गाड़ियां काफी देर तक एक ही जगह खड़ी रहीं। चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन के जवान सड़कों पर मुस्तैद दिखे, लेकिन वाहनों की भारी संख्या के आगे व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही थी जहाँ एक ओर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को अनिवार्य बताया, वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन को डायवर्जन की स्पष्ट जानकारी पहले से देनी चाहिए थी। अचानक रास्ता बंद होने से हमलोग परेशान हो गए और भीषण गर्मी में भारी परेशानी उठानी पड़ी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


