Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPrime Minister Modi Launches 42 000 Crore Agriculture Projects for Farmers

विकसित राष्ट्र बनाने में कृषकों की भूमिका अहम: एमएलसी

Jaunpur News - नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को प्रधानमंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSun, 12 Oct 2025 01:54 AM
share Share
Follow Us on
विकसित राष्ट्र बनाने में कृषकों की भूमिका अहम: एमएलसी

नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पूसा नई दिल्ली से 42 हजार करोड़ रुपये की कृषि परियोजनाओं का उपहार एवं पीएम धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किसानों को दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने कृषि अवसंरचना फंड, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्धघाटन एवं शिलान्यास किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने कहा कि विकसित भारत बनाने में कृषकों की अहम भूमिका है। ऐसे में सरकार किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि आज किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए 42 हजार करोड़ रुपये की कृषि परियोजनाओं का उपहार दर्शाता है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता किसान के लिए कितने सक्रिय हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया की ओर से आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए किसानों को वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जय प्रकाश 'राना' सिंह तथा संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। उप कृषि निदेशक हिमांशू पाण्डेय द्वारा आभार जताया गया। इस मौके पर डॉ. रत्नाकर पांडेय, डॉ, राजीव कुमार सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, शम्भूनाथ सिंह, अमित मिश्र, अरविन्द विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।