Jaunpur News: मजदूरी मांगने पर दंपति से की मारपीट

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: बरसठी थाना क्षेत्र के कूसा गांव में एक गर्भवती महिला और उनके पति की बकाया मजदूरी मांगने पर पिटाई की गई। महिला ने पुलिस को बताया कि चार माह बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ। आरोपी उसके घर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

Jaunpur News: मजदूरी मांगने पर दंपति से की मारपीट

Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कूसा गांव में बकाया मजदूरी मांगने पर गर्भवती महिला और उसके पति की पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मनीषा चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनके पति महेंद्र चौहान ने गांव के ही खुशदिल चौहान के यहां मजदूरी की थी। चार माह बीत जाने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। रुपये मांगने के लिए वह आरोपी के घर गईं, लेकिन वह नहीं मिला। आरोप है कि अगले दिन खुशदिल चौहान अपने एक साथी के साथ उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मनीषा और उनके पति की लात-घूंसों से पिटाई कर दी।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि वह गर्भवती हैं, इसके बावजूद उनके साथ मारपीट की गई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।