केबल बाक्स जलने से 50 गांवों की बिजली गुल

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - बदलापुर में सिंगरामऊ विद्युत उपकेंद्र का बिजली आपूर्ति केबल बॉक्स जलने से प्रभावित हुई। इससे 50 से अधिक गांवों के लोग रात अंधेरे में गुजरे और सुबह पानी की कमी का सामना करना पड़ा। 12 घंटे के प्रयास के बाद बिजली बहाल हुई।

केबल बाक्स जलने से 50 गांवों की बिजली गुल

बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिंगरामऊ विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति केबल बाक्स जलने के कारण सोमवार की रात में प्रभावित हो गई। इससे करीब 50 से अधिक गांवों के लोग अंधेरे रात गुजारे। सुबह लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। जेई हफीजुल रहमान अंसारी ने बताया कि तुरकौली गांव के पास 33 हजार का केबल बॉक्स जल गया था। बिजलीकर्मियों के प्रयास से 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच सिंगरामऊ, लालगंज, बहुर, पहितियापुर, बछुआर, हरिहरपुर, करनपुर, कबेली, भूला सहित 50 से अधिक गावों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।