गौराबादशाहपुर के 125 गांवों में 15 घंटे ठप रही बिजली

Apr 06, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - गौराबादशाहपुर के 125 गांवों में शनिवार रात नौ बजे से बिजली गुल हो गई, जो पूरी रात चली। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह 11 बजे के करीब बिजली वापस आई। यह समस्या कबीरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र के मेन सप्लाई के तार टूटने के कारण हुई थी।

गौराबादशाहपुर के 125 गांवों में 15 घंटे ठप रही बिजली

गौराबादशाहपुर , हिन्दुस्तान संवाद । कबीरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध गौराबादशाहपुर कस्बा समेत इलाके के 125 गांवों में शनिवार की रात नौ बजे बिजली गुल हुई तो पूरी रात गायब रही। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार पूर्वान्ह ग्यारह बजे के करीब बिजली की सप्लाई चालू हुई। तब जाकर राहत मिली। कबीरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र की मेन सप्लाई के तार टूट जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई। बिजली जाने के बाद आधी रात होते ही लोगों के इंवर्टर भी जवाब दे गये। ऐसे में मच्छरों की वजह से लोगों की रात की नींद भी हराम हो गई। बिजली के सहारे चलने वाले उद्योग धंधे जहां प्रभावित हुए।

वहीं पानी का भी संकट लोगों को झेलना पड़ा। बिजली ठप पड़ने से गौराबादशाहपुर कस्बे के साथ ही कबीरुद्दीनपुर, धर्मापुर, सरैया, बिथार, कुकुहां, चौकी पिलखुआ, मगरावां, गद्दोपुर, कौवापार, कुछमुछ, सरसौड़ा, पिलखिनी, कुरेथू, मनिहा, भुइली, बारी, सुरैला सहित 125 गांवों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई नितिन निगम का कहना रहा कि मेन सप्लाई का तार टूट गया था। जिसे ठीक कराकर सप्लाई चालू कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।