Jaunpur News: मधुपुर फीडर से हो रही अघोषित विद्युत कटौती

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मधुपुर फीडर के उपभोक्ता कई हफ्तों से अघोषित विद्युत

Jaunpur News: मधुपुर फीडर से हो रही अघोषित विद्युत कटौती

Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मधुपुर फीडर के उपभोक्ता कई हफ्तों से अघोषित विद्युत कटौती से परेशान हैं। आपूर्ति बाधित होने से उनमें आक्रोश है।विद्युत अनापूर्ति से धान, सब्जी की फसल सूख रही है। उपभोक्ता भीषण गर्मी, उमस से परेशान हैं।

संक्षिप्त विवरण

मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र के मधुपुर फीडर से कई गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है।

समस्या की गंभीरता

इस फीडर से दर्जन भर से अधिक गांवों के कुल चार हजार उपभोक्ता जुड़े हैं।शेड्यूल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे आपूर्ति होनी चाहिए लेकिन फीडर के उपभोक्ता अमित सिंह, अयोध्या प्रसाद यादव, विकास यादव, वीरेंद्र भाष्कर यादव, भरत लाल आदि की माने तो ट्रिपिंग, रोस्टिंग और फॉल्ट के बाद कुल 7 से आठ घंटे ही बमुश्किल विद्युत आपूर्ति हो रही है। इससे न तो धान की सिंचाई हो पा रही है और न ही गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। इस बावत एस डी ओ आदित्य मार्कण्डेय ने बताया कि 12 से 13 घंटे आपूर्ति देने का प्रयास है।गर्मी में लोड अधिक बढ़ गया है और उपकेंद्र पर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से मधुपुर के 4 हजार और मुस्तफाबाद के 7 हजार उपभोक्ताओं को दो फीडर के माध्यम से बारी बारी एक एक घंटे विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। इसी बीच रोस्टिंग और फॉल्ट भी होता रहता है। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि तत्काल उपकेंद्र पर संभव नहीं है। योजना है कि मधुपुर फीडर के कुछ गांवों सोंगरा, सरायबीका आदि को पंवारा फीडर से जोड़कर लोड कम करने का प्रयास किया जाएगा। उक्त योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। बारिश न होने से यह समस्या पैदा हुई है।

सामान्य प्रश्न

मधुपुर फीडर के उपभोक्ता कितने हैं?
इस फीडर से दर्जन भर से अधिक गांवों के कुल चार हजार उपभोक्ता जुड़े हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: मधुपुर फीडर से हो रही अघोषित विद्युत कटौती