Jaunpur News: अघोशित कटौती बरकरार, कहीं ट्रांसफार्मर फूंका तो कहीं लोकल फाल्ट
Jaunpur News: - ट्रांसफार्मर जलने, अघोषित कटौती और ओवरलोड से शहर से गांव तक उपभोक्ता परेशानशान हैं, उसमें भी बिजली की कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। सिंचाई के

Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले में बिजली व्यवस्था प्रभावित होती नजर आ रही है। बारिश नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं, उसमें भी बिजली की कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। सिंचाई के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह कहीं दस दिनों से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है तो कहीं अघोषित कटौती और ओवरलोड के चलते उपभोक्ताओं को निर्धारित 18 घंटे के बजाय सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
ट्रांसफार्मर की समस्या
हिसं. खुटहन: क्षेत्र के जौकाबाद गांव का 250 केवीए और हैदरपुर गांव का 10 केवीए ट्रांसफार्मर पांच जुलाई को जल गया था। दोनों गांवों में पिछले दस दिनों से बिजली पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। बिजली न रहने से पेयजल संकट गहरा गया है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और किसानों को सिंचाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है。
गौराबादशाहपुर में कटौतियाँ
गौराबादशाहपुर कस्बा और आसपास के करीब 125 गांवों में कबीरुद्दीनपुर और पिलखिनी पावर हाउस से होने वाली बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। दिन में बार-बार ट्रिपिंग और रात में कई-कई घंटे की कटौती से लोग बेहाल हैं। विभाग का दावा 18 घंटे आपूर्ति का है, लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि मुश्किल से सात से आठ घंटे बिजली मिल रही है। जेई नितिन निगम ने बताया कि ऊपर से ही कटौती की जा रही है।
ओवरलोड समस्या
मधुपुर फीडर पर ओवरलोड से बढ़ी समस्या
मछलीशहर के 132/33/11 केवी उपकेंद्र से संचालित मधुपुर फीडर के करीब चार हजार उपभोक्ता कई सप्ताह से अघोषित कटौती झेल रहे हैं। उपभोक्ताओं के अनुसार ट्रिपिंग, रोस्टिंग और फॉल्ट के चलते सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे धान की सिंचाई प्रभावित हो रही है। एसडीओ आदित्य मार्कण्डेय ने बताया कि अधिक लोड के कारण मधुपुर और मुस्तफाबाद फीडर को बारी-बारी से बिजली दी जा रही है। लोड कम करने के लिए कुछ गांवों को पंवारा फीडर से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है।


