ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरगढ्ढायुक्त सड़के बारिश में बन रही जाम का कारण

गढ्ढायुक्त सड़के बारिश में बन रही जाम का कारण

जौनपुर। संवाददाता मानसून ने जरा सी दस्तक क्या दी कि पूरे जिले के सड़को

गढ्ढायुक्त सड़के बारिश में बन रही जाम का कारण
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 20 Jun 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर। संवाददाता

मानसून ने जरा सी दस्तक क्या दी कि पूरे जिले के सड़को की कलई ही खुल गयी। आज इतने गढ्ढायुक्त सड़के हो गयी है कि हर रोज भीषण जाम लग रहा है। बावजूद इसके अधिकारी व जिम्मेदार लोग शांत बैठे है। गांव व शहर के लोगों को इन सड़को के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार बार अधिकारियों से कहने के बाद भी सुनवायी न होने पर लोग प्रदर्शन कर रहे है। जलालपुर नहर की सड़क को लेकर शनिवार को प्रदर्शन किया गया। केराकत में भी शनिवार को ही प्रदर्शन हुआ। शहर के पचहटिया में प्रदर्शन तो नहीं हुआ लेकिन डीएम के जाने के बाद भी सड़क के गढ्ढों में गिट्टी नहीं डाली गयी। बक्शा क्षेत्र में रविवार को प्रदर्शन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें