थाना क्षेत्र के बराहिमपुर गांव निवासी एक पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jaunpur News - बराहिमपुर गांव में एक पिता ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पति और छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी का उत्पीड़न किया, जिसमें मारपीट और धमकी शामिल है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चन्दवक, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बराहिमपुर गांव निवासी एक पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बराहिमपुर गांव के छोटेलाल यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी जुलाई 2024 में केराकत थाना क्षेत्र के नदौली निवासी अनिल यादव के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिए थे। छोटेलाल ने रविवार दोपहर थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अनिल यादव, ससुर रामआसरे यादव, सास मीरा देवी, चाचा गुलाब यादव, देवर अंकित यादव और ननद निधि यादव दहेज को लेकर उनकी बेटी का उत्पीड़न करने लगे।
मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ बार-बार मारपीट की गई और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर चन्दवक बाजार में छोड़ दिया। साथ ही दोबारा ससुराल न आने की हिदायत दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


