Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice Recovers 26 68 Lakhs from Cyber Fraud Victims and 106 Stolen Mobile Phones in Jaunpur
साइबर ठगी के मामलों में पुलिस को दें तत्काल सूचना

साइबर ठगी के मामलों में पुलिस को दें तत्काल सूचना

संक्षेप: Jaunpur News - फोटो....9 वाददाता। साइबर अपराध और मोबाइल चोरी के मामलों में पुलिस ने सफलता हासिल की है। शनिवार को पुलिस ने आठ पीड़ितों के खातों से साइबर ठगी के जरिए

Sat, 8 Nov 2025 11:38 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। साइबर अपराध और मोबाइल चोरी के मामलों में पुलिस ने सफलता हासिल की है। शनिवार को पुलिस ने आठ पीड़ितों के खातों से साइबर ठगी के जरिए निकाले गए 26 लाख 68 हजार 275 रुपये वापस कराए। साथ ही 21 लाख रुपये मूल्य के 106 गुमशुदा मोबाइल फोन भी बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन दिल्ली, गुजरात, मुंबई, झारखंड, बिहार, राजस्थान, आंध्र प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से ट्रेस किए गए हैं। बरामद फोन में कई कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया कि अक्तूबर माह में साइबर ठगी के शिकार आठ लोगों के खातों से निकाली गई रकम पुलिस ने वापस कराई है। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधों में तुरंत सूचना देने से रुपये को ट्रैक कर रोका जा सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की सूचना तुरंत टोल-फ्री नंबर पर दें। पुलिस के अनुसार, पिछले एक वर्ष में करीब दो करोड़ की ठगी राशि को होल्ड कराया गया है, जिसकी वापसी की प्रक्रिया जारी है। वहीं, मोबाइल चोरी के मामलों में अब तक छह अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके नेटवर्क की जांच की जा रही है।