
बीमारी ठीक करने का लालच देकर करा रहे थे धर्म परिवर्तन
Jaunpur News - - केराकत के तरियारी गांव में चल रही सभा के दौरान पहुंची पुलिस, चार गिरफ्तारददाता। केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में चल रहे धर्मपरिवर्तन स्थल
जौनपुर, संवाददाता। केराकत कोतवाली क्षेत्र के तरियारी गांव में चल रहे धर्मपरिवर्तन स्थल पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कुल 30 लोग वहां मौजूद थे, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से धार्मिक पुस्तक, ईसाई धर्म को प्रचारित करने वाले पोस्टर आदि बरामद हुए। आरोप है कि आरोपी गांव के लोगों को बुलाकर लालच देते थे। कहते थे कि ईसाई धर्म अपना लो तो तुम्हारी सभी बीमारी ठीक हो जाएगी, अन्यथा पूरा परिवार बीमारी से ग्रसित हो जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर मिली कि तरियारी गांव निवासी अजय कुमार के घर पर धर्म परिवर्तन का काम चल रहा है।
पुलिस ने इसे गंभीरता से लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए छापेमारी की। वहां पता चला कि जौनपुर के अलग अलग गांवों और आजमगढ़ के कुछ गांवों से लोगों को बुलाकर ईसाई धर्म से जुड़ी चीजें करायी जाती हैं। उन्हें लालच देकर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव दिया जाता है। पुलिस ने मौके से 34 बाईबिल, कुछ पोस्टर बरामद किया। बताया कि आरोपी अजय कुमार पुत्र राम नारायण निवासी तरियारी, राजबली पुत्र भभूति निवासी बलईपुर जौनपुर, दिवाकर पुत्र त्रिभुवन निवासी बरौना थाना बरदह जनपद आजमगढ़ और अवधेश पुत्र अच्छेलाल निवासी मैरांद खान थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर गिरफ्तार किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




