Jaunpur News: विवाद की सूचना पर गए सिपाही पर चाकू से वार
Jaunpur News: केराकत के डेहरी गांव में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही पर हमला हुआ। सिपाही को इलाज कराया गया, लेकिन आरोपी को शांति आशंका के तहत चालान किया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली हस्तक्षेप से आरोपी को जल्द छोड़ दिया गया। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र की सरकी चौकी के डेहरी गांव में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही पर हमला किए जाने का मामले सामने आया है। जख्मी सिपाही का उपचार कराया गया। उधर, आरोपी युवक का पुलिस ने महज शांति आशंका की आशंका में चालान किया। इसे लेकर काफी चर्चा रही। पुलिस के मुताबिक डेहरी गांव में दो भाइयों के बीच विवाद की सूचना पर टीम गई थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस से उलझ गया और कथित तौर पर सिपाही पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल सिपाही ने सरकी चौकी प्रभारी को फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल भेजने की सूचना दी, लेकिन करीब 40 मिनट तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
बाद में कोतवाली पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद क्षेत्र में उस समय चर्चा तेज हो गई जब स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अगले दिन प्रभावशाली लोगों के हस्तक्षेप पर आरोपी को छोड़ दिया गया। घायल सिपाही ने बताया कि उन्होंने मुकदमा इसलिए दर्ज नहीं कराया क्योंकि भविष्य में तबादले के बाद बार-बार यहां आना पड़ता, जिससे परेशानी होती। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक का शांतिभंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


