गारमेंट कंपनी का ताला तोड़ चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामपुर निष्फी गांव में संचालित एक गारमेंट

गारमेंट कंपनी का ताला तोड़ चोरी

सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामपुर निष्फी गांव में संचालित एक गारमेंट कंपनी से सिलाई मशीन और तैयार शर्ट चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान पति व प्रधान के जेठ समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ग्राम प्रधान पति का नाम

रामपुर निष्फी गांव निवासी अमृत लाल पटेल पुत्र स्वर्गीय शीतला पटेल ने सुरेरी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पूरेदयाल-नगेसरा मार्ग स्थित पंधारी पटेल के मकान में किराए पर उनकी गारमेंट कंपनी संचालित होती है। आरोप है कि बीते मंगलवार की दोपहर रमेश धीवर पुत्र सीताराम धीवर, संजय यादव (प्रधान के जेठ) पुत्र स्वर्गीय रामाशंकर यादव, विनोद यादव (प्रधान पति) पुत्र स्वर्गीय रामाशंकर यादव तथा गोलू धीवर पुत्र रमेश धीवर कारखाने पर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर रखी तीन सिलाई मशीन तथा करीब 450 पीस तैयार शर्ट उठा ले गए।

Voice of UP

घटना की जानकारी

पीड़ित के अनुसार घटना की जानकारी मकान मालिक पंधारी पटेल ने उन्हें दी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल सुरेरी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद गुरुवार देर रात संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस का बयान

थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में घटना प्रथम दृष्टा सत्य पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस चोरी की घटना में कितने लोग शामिल हैं?
इस चोरी की घटना में चार लोग शामिल हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।