युवती के साथ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - गौराबादशाहपुर में एक युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 17 मई को रामपुर बाजार से घर लौटते समय आरोपी युवक पर आरोप लगाया। आरोपी ने पीड़िता को रोककर छेड़खानी की और विरोध करने पर हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी सचिन यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

युवती के साथ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती के साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना 17 मई की शाम को उस समय हुई जब पीड़िता रामपुर बाजार से अपने घर वापस लौट रही थी। पीड़िता की तरफ से दी गई तहरीर के अनुसार जब वह रास्ते में एक मंदिर के पास पहुंची तो वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर उसके साथ हाथापाई की।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी मनबढ़ किस्म का है और पूर्व में भी उसकी बड़ी बहन के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। एसओ गंगा सागर मिश्र ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सचिन यादव निवासी झारे के पुरा सोसापट्टी थाना केराकत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।