शिकायतकर्ता को पीटने के मामले में प्रधान सहित पांचर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - मड़ियाहूं के महमदपुर बारी गांव में शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। प्रधान और उसके सहयोगियों ने शिकायतकर्ता को घेरकर मारपीट की। हमले में शिकायतकर्ता के भतीजे को भी पीटा गया। आरोपियों ने प्रधान के निलंबन के बाद गुस्से में आकर यह हमला किया।

शिकायतकर्ता को पीटने के मामले में प्रधान सहित पांचर मुकदमा

मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर बारी गांव में शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमले करने के मामले में पुलिस ने प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि शिकायत की वजह से प्रधान और उसके साथी शिकायतकर्ता से नाराज थे। कृपाशंकर यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे वह मड़ियाहूं से अखबार लेकर घर लौट रहे थे। गांव के पास एक दुकान पर चाय पीते समय अमन यादव, अनुराग यादव, इंद्राज यादव, सोनू यादव और ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के पंच से मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके भतीजे सौरभ यादव को भी आरोपियों ने पीट दिया। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। बताया कि शिकायत के बाद हुई जांच में प्रधान के निलंबन से आरोपी बौखला गए थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।