Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice File Case Against Unknown Assailants in Delivery Boy Beating Incident in Kerakat
डिलीवरी बॉय की पिटाई, चार अज्ञात पर मुकदमा

डिलीवरी बॉय की पिटाई, चार अज्ञात पर मुकदमा

संक्षेप: Jaunpur News - 0 केराकत क्षेत्र के केराकत-जलालपुर मार्ग पर डिलीवरी बॉय की हुई पिटाई लिया है। लूट की झूठी सूचना पर पुलिस हलकान रही। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई

Sat, 18 Oct 2025 01:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत केराकत-जलालपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को डिलीवरी बॉय की पिटाई मामले में पुलिस ने चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लूट की झूठी सूचना पर पुलिस हलकान रही। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना शुक्रवार की सुबह की है। पुलिस के अनुसार औरी निवासी डिलीवरी बॉय दीपक और सोहनी निवासी अखिलेश केराकत की ओर से डिलीवरी प्वाइंट से सामान लेकर बम्मवन गांव के समीप ग्रीन वैली स्कूल के पास पहुंचे थे। तभी पहले से घात लगाए आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोककर बेरहमी से पीट दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हमले में एक डिलीवरी बॉय का हाथ टूट गया। घटना के बाद हमलावर थानागद्दी की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना कंपनी प्रबंधन को दी गई। कंपनी के मैनेजर ने जल्दबाजी में पुलिस को लूट की सूचना दे दी। इसके बाद सीओ अजीत कुमार रजक, कोतवाल दीपेंद्र सिंह और थानागद्दी चौकी इंचार्ज आशुतोष गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल को सीएचसी केराकत भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि यह मामला लूट का नहीं, बल्कि मारपीट का है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूट की झूठी सूचना देने वाले कंपनी के मैनेजर के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।