Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsPolice File Case Against SP MLA Tufani Saroj for Threatening Block President Vivek Yadav
केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज पर मुकदमा

केराकत के सपा विधायक तूफानी सरोज पर मुकदमा

संक्षेप:

Jaunpur News - 0 सपा के बरसठी ब्लाक अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाईदोनों के बीच तल्ख बातचीत का कुछ दिन पहले ही वायरल हुआ था ऑडियो 0 बरसठी थाने में ही विधायक

Sep 26, 2024 12:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

बरसठी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के केराकत विधायक एवं मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद तूफानी सरोज के खिलाफ बुधवार को बरसठी थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी के बरसठी ब्लाक अध्यक्ष विवेक यादव की तहरीर पर हुई है। उन्होने विधायक पर जान से मारने और दुकान पर चढ़ आने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच तल्ख बातचीत का ऑडियो अभी कुछ ही दिन पहले वायरल हुआ था। पुलिस के अनुसार, ब्लाक अध्यक्ष विवेक यादव ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि केराकत विधायक तूफानी सरोज ने 19 सितंबर को फोन करके धमकी दिए। आरोप है कि विधायक ने कहा कि तुम्हारी दुकान पर चढ़ आऊंगा, तुम्हारी औकात क्या है। संभल जाओ नहीं तो ठीक नहीं होगा। विवेक के अनुसार, एक जाति विशेष की आड़ में गोली मारने की धमकी दी गई। एसपी के निर्देश पर बरसठी पुलिस ने धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि ब्लाक अध्यक्ष और विधायक के बीच तल्ख बातचीत की ऑडियो वायरल हुआ था। उसके बाद विधायक ने ब्लाक अध्यक्ष पर बरसठी थाने में ही मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि व्हाट्सएप ग्रुपों में विवेक यादव उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखते हैं। बरसठी के थाना प्रभारी कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें