अश्लील फोटो भेजकर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप

Feb 25, 2026 03:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जफराबाद के कल्याणपुर टांडी गांव में एक युवक ने युवती को अश्लील फोटो भेजकर शादी के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक उसे लगातार परेशान कर रहा है और शादी न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अश्लील फोटो भेजकर शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप

जफराबाद। क्षेत्र के कल्याणपुर टांडी गांव की एक युवती को अश्लील फोटो भेजकर शादी का दबाव बनाने वाले युवक पर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले कई महीनों से सिकरारा के दुर्गापुर गांव निवासी दुर्गेश निषाद उसे और उसके जान-पहचान वालों के मोबाइल पर अश्लील फोटो और संदेश भेज रहा है। जिससे सभी लोग परेशान हो चुके हैं। आरोपी युवक युवती पर जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा है। बात न मानने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।