तमंचा लहराने की तस्वीर वायरल, मुकदमा दर्ज
मीरगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की फोटो वायरल होने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फोटो में बबलू उर्फ गुड्डू ने तमंचा लेकर पोज दिया था। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान कर ली है।

जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र में तमंचे के साथ फोटो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में था तभी कुछ लोगों द्वारा वायरल की गई फोटो की जानकारी मिली। फोटो में एक व्यक्ति तमंचा लेकर पोज देता दिख रहा था। आसपास के लोगों से पूछताछ करके जांच करने पर फोटो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान बबलू उर्फ गुड्डू पुत्र लालचंद उर्फ पुतुल गौतम निवासी विरगही कापुर, थाना मीरगंज के रूप में हुई। वायरल फोटो आर्म्स एक्ट की धारा 25 का उल्लंघन है।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


