Jaunpur News: अस्पताल के स्टाफ से अभद्रता मामले में चार पर केस

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: गौराबादशाहपुर के चोरसंड स्थित एक निजी अस्पताल में स्टाफ और मरीज के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाद तब शुरू हुआ जब नसीम ने दवा के लिए अस्पताल के स्टाफ से अभद्रता की, और उसके साथियों ने मौके पर पहुंचकर दंगा किया।

Jaunpur News: अस्पताल के स्टाफ से अभद्रता मामले में चार पर केस

Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के चोरसंड स्थित एक निजी अस्पताल में स्टाफ के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर के मुफ्ती मोहल्ला निवासी जाफर आब्दी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम बंजारेपुर निवासी नसीम अस्पताल में दवा लेने आया था। दवा में छूट को लेकर उसने वहां मौजूद स्टाफ और नर्स से अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान अस्पताल में अपनी पत्नी का इलाज कराने आए चोरसंड निवासी आबिद ने उसे ऐसा करने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि नसीम ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

मौके पर पहुंचे साथियों ने अस्पताल में घुसकर स्टाफ और आबिद के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsJaunpur News: अस्पताल के स्टाफ से अभद्रता मामले में चार पर केस